वक्त बदलेगा जरूर

 जिंदगी ठहरती नहीं।चलती रहती है।किसी के साथ भी।किसी के छूटने के साथ भी।यही तो जिंदगी है।शायद यही वजह है कि इसका नाम जिंदगी है।जिंदगी जिंदादिल का नाम है।जो।साथ हैं,सब अपने हैं।जो छूट गए या आपको छोड़ गए वह भी अपने हैं।बस सबके जीने के मायने बदल गए।कुछ आपको सीखा गए।कुछ को आपने सीखा दिया।जिंदगी पर रंज करने का कोई अर्थ नहीं है।क्योंकि जीना इसी का नाम है।इस जीवन को ही जो आपका यह समय है उसी को लेकर चलना है।यह चलता रहता है।चलता रहेगा।इसे खुशमिजाजी से जिएं।कई अपने पीछे छूट गए हैं, या आपको उन्होंने इस्तेमाल किया है,उन्हें याद रखें।वक्त का दौर फिर बदलेगा।उनकी अच्छी बातों को याद रखें। यह वक्त है।यह यूं ही ठहरा नहीं रहेगा। जीवन की अविरल धारा बहती रहेगी। यह कभी ठहरेगी नहीं। जो साथी कल साथ थे वह आज भी साथ ही हैं।बस हम सबकी व्यस्तता बढ़ी है। हम एक दूजे के संपर्क में नहीं हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि हम साथ नहीं है।सब अपने हैं।एक बार पूछ कर तो देखिए।बदलते मौसम की तरह यह वक्त भी बदलेगा।हवा के झोंकों को सब महसूस करते होंगे। कोई एक ऐसा हवा का झोंका आएगा जरूर, फिर हम सब एक होंगे। उसी सही वक्त का इंतजार करें।

अचानक वक्त के बदलते दौर में एनसीसी का अपना गीत याद आ गया जो कि एनसीसी की ट्रेनिंग में हम सब गाते थे...आपने भी शायद सुना हो और गाया और गुनगुनाया हो...


हम सब भारतीय हैं, हम सब भारतीय हैं.

अपनी मंज़िल एक है, हा हा हा एक है,

हो हो हो एक है.

हम सब भारतीय हैं.

कश्मीर की धरती रानी है, सरताज हिमालय है, 

सदियों से हमने इस को अपने खून से पाला है.

 देश की रक्षा की खातिर हम शमशीर उठा लेंगे, 

हम शमशीर उठा लेंगे.

बिखरे-बिखरे तारे हैं हम,

लेकिन झिलमिल एक है, 

हा हा हा एक है,

हो हो हो एक है, 

हम सब भारतीय हैं।

मंदिर, गुरूद्वारे भी हैं यहाँ, और मस्जिद भी है यहाँ, 

गिरिजा का है घड़ियाल कहीं मुल्ला की कहीं है अजां 

एक ही अपना राम हैं, एक ही अल्लाह ताला है, 

एक ही अल्लाह ताला हैं. 

रंग बिरंगे दीपक हैं हम,

लेकिन जगमग एक है, 

हा हा हा एक है,

हो हो हो एक है. 

हम सब भारतीय हैं,

हम सब भारतीय हैं।

(नोट-यह लेखनी बस यूं ही)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अमेरिका से आया मेरा दोस्त

समय निकालें अपनों के लिए

दीघा सी बीच...रोमांच का सुहाना सफर...