संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भोजपुरिया माटी...

 निक लागे टिकुलिया गोरखपुर के...बस अचानक ये गाना गुनगुना रहा था। किसी ने अचानक कहा कि बिहार से हैं क्या।बड़ा ताज्जुब हुआ। दरअसल भोजपुरी भाषा व लोकगीतों की परंपरा को बनाए रखना चुनौती बनती जा रही है। गीत ही क्या बोली को भी बचाए रखना चुनौती होगी ऐसा कई बार अहसास होता है। हालांकि हम जैसे कुछ थेथर भी हैं जो कि भोजपुरिया आन बान शान को बचाए रखने में कम से कम अपनी भूमिका बनाए और निभाए जा रहे हैं । बालेश्वर जी के इस गीत में प्रायः सभी भोजपुरी क्षेत्रों के नाम आते हैं।गाने में कोई भद्दापन नहीं बस मिठास ही मिठास है। इस भोजपुरी लोकगीतों की परंपरा का वैसे हमारे अनेकों भोजपुरी गायक निर्वहन करते आ रहे हैं। भोजपुरी के सामने चुनौती है लेकिन इससे भी हम पार कर जाएंगे। अब भोजपुरी तो हम प्रशान्त भैया की तरह नहीं लिख सकते। लेकिन बोलना,लिखना,समझना जानते हैं। दुश्मन मिले सबेरे लेकिन मतलबी यार ना मिले..यह गीत बालेश्वर ही गा सकते हैं। बात बिहार, यूपी,झारखंड, एमपी या किसी विशेष राज्य की नहीं है।हम जहाँ के हैं वहां की बोलचाल की भाषा को बनाए रखें यह जरूरी है। गाँव जवार की खोज खबर भी रखें वरना भोजपुरिया माटी की ...

वैवाहिक यात्रा

वैवाहिक यात्रा में कुछ फिल्मी जैसी चीजें न घटित हों, तो ऐसी यात्रा थोड़ी निरस सी लगती है। तो चलिए वैवाहिक वर्षगांठ पर कुछ फिल्मी हो जाएं, बाकि आशीर्वाद और शुभकामना तो आप सब देंगे ही। सच कहें तो पत्रकारों का जीवन भी शायद अजीबो गरीब होता है। हरदम व्यस्त। अपने में मग्न। यूं कहें, मस्तमौला। ऐसे में अगर जीवनसंगिनी सही मिल जाए, तो यह रास्ते थोड़े सुगम हो जाते हैं। अपने साथ भी ऐसा ही हुआ।दीपिका के तौर पर जीवनसंगिनी ने हर मोड़ पर ही साथ दिया है। हर चुनौती को हम साथ ही लेकर चल रहे हैं। यह साथ यूं ही निरन्तर जारी रहे। कुछ ऐसी ही अपनी वैवाहिक यात्री भी रही है, जिसका जिक्र ना करना बेमानी होगी। साल 2015। कर्नाटक के बेंगलूरू व तमिलनाडु के चेन्नई में भीषण बारिश व उसके बाद बाढ़ की भयावह स्थिति हो गई थी। यह जिन लोगों ने सुना होगा, या शायद खबरों में पढ़ा होगा, वह जानते हों।हालांकि बाढ़ की वीभिषिका में फंसने वालों का अनुभव और भयावह रहा होगा, यह आप समझ सकते हैं। तारीख तय थी। ट्रेन के बारे में लगातार जानकारी ले रहा था। बेंगलूरू से आने वाली ट्रेनों को कोयंबटूर न लाकर काटपाड़ी से ही डायवर्ट किया जा रहा था। इस...