संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निजामाबाद की मिट्टी कला

 शहर निजामाबाद और मिट्टी की अद्भुत कला... काफी समय से अपने जिले के बारे में अवगत कराने की कोशिश में था। ऐसा नहीं है कि यहां केवल आतंक की ही कहानियां हैं। काफी कुछ खास है। जानने के लिए समझने के लिए। अध्ययन करने के लिए। घूमने के लिए। आजमगढ़ का जिक्र होता है तो हमारे निजामाबाद की मिट्टी की कला यानी कि ब्लैक मिट्टी की चर्चा भी खास हो उठती है। भाई नीरज पाठक ने कुछ साल पहले काफी तस्वीरें भेजी थीं। दरअसल निजामाबाद की ये काली मिट्टी के बने नक्काशीदार बर्तन न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपनी कला का परचम लहराते हैं। निजामाबाद ने विश्व पटल पर अपनी मिट्टी की कला का लोहा मनवाया है। ज्योग्राफिकल इंडेक्स में भी इन बर्तनों को दर्ज किया गया है। उपहारों में ब्लैक पॉटरी के बर्तनों को देने का काफी चलन है। कहा जाता है कि मुगल काल की सबसे खास कलाओं में काली मिट्टी के बर्तन बनाने की कला भी शामिल रही है। निजामाबाद के कुम्हारों ने 300 साल पुरानी ब्लैक पॉटरी की कला को आज भी न केवल जीवंत रखा है, बल्कि इससे रोजगार भी बढ़ाया है। बताया जाता है कि यह कला मुगल काल में गुजरात से आई है। कुछ का यह भी कहना है कि...

ठाकुर वीरेंद्र सिंह राजपूत

 वैसे तो बेंगलुरु में रहने के दौरान अनेकों साथी बने, लेकिन कई साथी ऐसे बने जिनके साथ आज भी जुड़ाव पहले की तरह ही कायम है। उनमें काफी खास नाम है ठाकुर वीरेंद्र सिंह राजपूत का। काफी समय बाद आज अचानक वीरेंद्र सिंह का फोन सीधे राजस्थान के बाड़मेर से आया। अब बाड़मेर जैसी जगहों से भी यदि आपका कोई साथी आपको याद रख रहा हो तो वास्तव में इससे बड़ी खुशी की बात नहीं है । बेंगलुरु में अक्सर छुट्टी के दिन शाम के वक्त मैं और वीरेंद्र सिंह राजपूत साथ ही नितेश पंजीयार एक साथ मिलकर पार्क में टहलने के लिए पहुंचते थे । वैसे सुबह के दौरान टीम बड़ी लंबी होती थी , लेकिन शाम के समय केवल हम तीन लोग ही रहते थे, क्योंकि ज्यादातर राजाजी नगर के डायमंड विला पीजी में रहने वाले साथी आईटी सेक्टर में कार्यरत थे। वैसे कई बार हेमंत पाठक भैया के साथ भी टहलना हो जाता था, हालांकि वह हम उम्र नहीं थे। यही वजह है कि उनसे केवल सलाह मशवरा लेने का काम ही सभी लोग करते थे। वीरेंद्र और नितेश हम सब करीब- करीब हम उम्र ही रहे, ऐसे में हम सब में काफी बनती थी। यही वजह है कि बाद में मैंने नितेश के साथ रूम भी शेयर किया। ठाकुर वीरेंद्र स...