संदेश

सितंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुंदन गुरु और मरकहा भैंसा...

कुंदन गुरु अपने आप में फक्कड़ हैं। मस्त मौला हैं। मस्त हैं। अपनी धुन के हैं। दरअसल यह आज तक उन्हें भी समझ में नहीं आया वह कुंदन से कुंदन गुरु कब बन गए। इसकी अलग अलग कहानियां हो सकती हैं ।अलग- अलग वजहें हो सकती हैं। चाहे वह शुरू किए गए तत्कालीन समय में पीसीओ की दुकान पर रात भर गुजारने की बात हो या फिर छत पर या फिर स्कूल जाने के क्रम में मिला भैंसा। हर जगह कुंदन गुरु का जलवा रहा है। आज भी है। कुंदन गुरु अगर किसी महफ़िल में पहुंच जाएं तो अपने आप में एक मिसाल हैं या यूं भी कह सकते हैं बेमिसाल हैं। कुंदन गुरु को मानते तो सब हैं, लेकिन सही ढंग से आज तक कोई जान नहीं पाया। यह भी समझ से परे है। खिसियाकर लगातार 100 गारी देने में माहिर कुंदन गुरु से कोई टक्कर नहीं ले सकता है। वह खुद ही कहते हैं कोई नहीं है टक्कर में , क्यों पड़े हो चक्कर में। दरअसल मोहनाठ स्कूल जो कि केवल कक्षा आठवीं तक ही उस समय था ।हम काफी छोटे थे और स्कूल जाने के लिए पैदल ही दो से 4 किलोमीटर (तकरीबन) दूरी तय करनी पड़ती थी ।ऐसे में गांव से एक बड़ी टीम एक साथ ही स्कूल जाने के लिए निकलती थी। स्कूल ना जाने को लेकर भी कई सारे बहाने...

अपने राजू भैया और उनकी फटफटिया....

राजू भैया को गुजरे कई साल बीत चुके हैं।राजू पंडित के नाम से वह लोगों के बीच काफी मशहूर हुए औऱ हैं और रहेंगे। उनसे जुड़े कई किस्से और कहानियाँ है।यदि यह कहूँ कि पूरे तिवारी खानदान में हमारी पीढ़ी में सबसे जुझारू और तेज तर्रार वही रहे तो गलत नहीं होगा। वह हम सब भाइयों में सबसे बड़े थे। यही वजह है कि जिम्मेवार अधिक थे। वह समझदार भी काफी थे।इस बात का मलाल हमेशा रहा कि उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी काफी देर से मिली।अन्यथा वह शायद हमारे बीच ही होते। वैसे वह हम सबके साथ ही तो हैं। वह कहीं गए नहीं।अक्सर हमें वह गलत काम करने पर डांटते फटकारते और कभी कभी गरियाते भी नजर आते हैं। शायद ऐसा हर किसी को महसूस नहीं हो।शायद मैं उनके कुछ करीब रहा, ऐसा मुझे लगता है,वह शायद नहीं सोचते हों।उन जैसा अब घर में किसी और का होना मुश्किल है। यशोदा लाल मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़हरिया से 10वीं और जनता इंटर कॉलेज, निजामाबाद से 12वीं, शिबली कॉलेज से बीएससी की परीक्षा उन्होंने पास की। वह क्या कहते हैं उसे विद फ्लाइंग कलर्स। 12वीं के नतीजे आ चुके थे।उन दिनों नतीजों के लिए उत्तर प्रदेश में शाम को स्पेशल अखबार आत...