वक्त बदलेगा जरूर
जिंदगी ठहरती नहीं।चलती रहती है।किसी के साथ भी।किसी के छूटने के साथ भी।यही तो जिंदगी है।शायद यही वजह है कि इसका नाम जिंदगी है।जिंदगी जिंदादिल का नाम है।जो।साथ हैं,सब अपने हैं।जो छूट गए या आपको छोड़ गए वह भी अपने हैं।बस सबके जीने के मायने बदल गए।कुछ आपको सीखा गए।कुछ को आपने सीखा दिया।जिंदगी पर रंज करने का कोई अर्थ नहीं है।क्योंकि जीना इसी का नाम है।इस जीवन को ही जो आपका यह समय है उसी को लेकर चलना है।यह चलता रहता है।चलता रहेगा।इसे खुशमिजाजी से जिएं।कई अपने पीछे छूट गए हैं, या आपको उन्होंने इस्तेमाल किया है,उन्हें याद रखें।वक्त का दौर फिर बदलेगा।उनकी अच्छी बातों को याद रखें। यह वक्त है।यह यूं ही ठहरा नहीं रहेगा। जीवन की अविरल धारा बहती रहेगी। यह कभी ठहरेगी नहीं। जो साथी कल साथ थे वह आज भी साथ ही हैं।बस हम सबकी व्यस्तता बढ़ी है। हम एक दूजे के संपर्क में नहीं हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि हम साथ नहीं है।सब अपने हैं।एक बार पूछ कर तो देखिए।बदलते मौसम की तरह यह वक्त भी बदलेगा।हवा के झोंकों को सब महसूस करते होंगे। कोई एक ऐसा हवा का झोंका आएगा जरूर, फिर हम सब एक होंगे। उसी सही वक्त का इंतजार करें।...