समय की कद्र करें

 समय ही तो आपके पास नहीं है।कब कहाँ कैसे कब थम जाए पता नहीं।समय है कि थमने का नाम नहीं ले रहा।बस भागता जा रहा है।यही वजह है कि समय के साथ चलना जरूरी है।इसलिए हम सब भी उसके साथ ही भाग रहे हैं। थम नहीं पा रहे, बस भागमभाग लगी है। शायद जीवन की यही रीति और नीति है।सबको भागते रहना है,समय के साथ।मुझे भी आपको भी।हम सबको।बस समय के साथ चलना होगा, अन्यथा आप काफी पीछड़े हुए मान लिए जाएंगे।भूलें नहीं समय को याद रखें।यह समय जो आपके साथ है,फिर नहीं आने वाला।इस समय की कद्र करें।समय के पाबंद रहें। हर समय कुछ न कुछ नया सीखने का मौका मिलता है।बस आप खुदपर यकीन करके सीखते रहें।कुछ न कुछ नया पढ़ते रहें, लोगों से बतियाते रहें, मिलते जुलते रहें।समय निकालें अपनों के लिए भी ,अपने लिए भी और दूसरों के लिए भी।अपने कीमती समय से लोगों को भी समय दें। दोस्तों की दोस्ती को याद रखें।समय का खेल भी अजीब है, जब होता है,तो लोग कद्र नहीं करते,चला जाता है,तो लोग हाथ पर हाथ धरे रहने को मजबूर होते हैं। समय को पहचानें।यह आपका ही समय है।तो चलिए टाईम स्टार्ट नाउ।

टिप्पणियाँ