सिमटता अपनापन
कोविडकाल ने कई नई चीजें जीवन में दिखाईं। इसका असर लोगों को जीवन पर गहरी छाप छोड़ गया। आलम यह रहा कि प्रकृति भी पहले की तरह स्वच्छ होने लगी थी। स्थितियां सुधरने के साथ ही फिर से लोग पहले की तरह ही हो लिए। अपनापन बढ़ा, तो फिर कम होना भी शुरू हुआ। आर्थिक संकट की मार ने सबको धराशायी किया। पारिवारिक एकता, मित्रता के मायनों में भी बदलावा सा नजर आया।
बढ़ते फासले-
अपनों के बीच बढ़ते फासले के लिए आखिर कौन जिम्मेवार है, यह एक बड़ा सवाल है। जरूरत है कि फिर से अपनापन बढ़े। इसकी वजह है कि भागदौड़ और स्मार्ट फोन की जिंदगी ने लोगों को केवल भागना सीखाया है। अपने ही हैं जो कि अपनेपन का अहसास करवाते हैं। सिमटते अपनेपन को खुलकर एक साथ मिलकर आगे आने की जरूरत है। समय के साथ चलें, पर अपनों के साथ चलें, यह भी जरूरी है। अपने हैं, तो आपके सपने भी अपने हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें