दीघा सी बीच...रोमांच का सुहाना सफर...
दीघा समुद्र...रोमांच का अनूठा क्षेत्र... पश्चिम बंगाल में वैसे तो घूमने के लिए अनेकों जगह है। लेकिन आस-पास समुद्र की सुंदरता देखनी हो तो लोग दीघा जरूर पहुंचते हैं। दीघा की खूबसूरती का आलम ऐसा है कि आसानी से ट्रेन से लेकर बस के माध्यम से आप पहुंच सकते हैं। यदि पहली बार आप दीघा समुद्र तट घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यहां काफी कुछ रोमांच का अनुभव आप ले सकते हैं। सबसे पहले जरूरी है कि आप ट्रेन की टिकट जरूर कंफर्म कर लें। यदि बस से जा रहे हैं, तो बस की टिकट पहले ही बुक कर लें। वैसे ट्रेन की यात्रा काफी सुलभ कही जा सकती है। खासकर यदि आप परिवार के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह जरूरी है। वैसे तो दीघा, न्यू दीघा व मंदारमनि में हमेशा ही राज्य के साथ ही आस-पास के राज्यों के पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इसकी वजह है कि महज चार से पांच घण्टे में आप हावड़ा से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यात्रा के पहले ही अगर आप चाहें तो होटल बुक कर सकते हैं। वैसे दीघा में होटलों की कमी नहीं है, ऐसे में आप वहां पहुंचकर भी होटल ले सकते हैं। आपकी सुविधा के अनुसार यहां पर होटल मौजूद हैं। ज्यादातर होटल स...